फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद एफसी में हुनर का जलवा बिखेरेगा पौड़ी का दीपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। पौड़ी के मिडफिल्डर फुटबालर दीपेंद्र नेगी का चयन हैदराबाद एफसी में हुआ है। वह 2020 तक हैदराबाद एफसी से जुड़े रहेंगे।
विज्ञापन

पौड़ी जिले के पाबौ ब्लाक स्थित खातस्यूं पट्टी के तुंगढोण्डा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह नेगी व उमा देवी के 21 वर्षीय बेटे दीपेंद्र को बचपन से ही खेलकूद का शौक था। दीपेंद्र के माता-पिता ने उसके सपने को साकार करने में पूरी मदद की। दीपेंद्र ने माता-पिता की उम्मीदों को अपनी मेहनत व लगन से सच साबित किया। देहरादून के गौतम इंटरनेशनल और दून इंटरनेशनल स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर दीपेंद्र फुटबाल में आगे बढ़ता चला गया। बेहतर खेल की बदौलत वह अंडर-16 व 17 भारतीय टीम का हिस्सा रहे। दीपेंद्र ने वर्ष 2013 में फेड कप (नेपाल में आयोजित) फाइनल में स्वर्ण पदक जीत में अहम योगदान दिया। सुब्रतो कप वर्ष 2015 में दीपेंद्र नेगी ने भारतीय टीम की कप्तानी की और चैंपियन रहे। अटैकिंग मिडफिल्डर इस खिलाड़ी ने एक वर्ष तक स्पेन में प्रशिक्षण भी लिया। उन्होंने दो वर्ष तक केरला ब्लास्टर से जुड़े रहने के बाद अब हैदराबाद फुटबाल क्लब ज्वाइन कर लिया है। दीपेंद्र के चयन से उनके गांव और प्रदेश में खुशी की लहर है। पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने कहा कि पहाड़ की प्रतिभाएं प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें