श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल विवि के भौतिकी विभाग की अनुसंधान प्रयोगशाला के शोधकर्ताओं ने भौतिकी-आधारित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग कर वायुमंडलीय ऊर्जा अंतरण विश्लेषण पर एक तकनीक विकसित की है जिसका पेटेंट प्रकाशित हुआ है। डॉ. आलोक सागर गौतम के मार्गदर्शन में हुआ यह शोध भौतिकी-सूचित कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आधारित है जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता की क्षमताओं को वायुमंडलीय भौतिकी के मूलभूत नियमों के साथ जोड़ा गया है। इस तकनीक के माध्यम से विभिन्न पर्यावरणीय एवं वायुमंडलीय स्रोतों से प्राप्त आंकड़ों का एकीकृत विश्लेषण कर वायुमंडल में होने वाले ऊर्जा विनिमय एवं ऊर्जा अंतरण को समझने तथा उसका पुनर्निर्माण करने का प्रयास किया गया है। शोध दल में अमनदीप विश्वकर्मा, अंकित कुमार, सरस्वती रावत, डॉ. करण सिंह और डॉ. संजीव कुमार शामिल रहे। डॉ. गौतम ने कहा कि शोध छात्रों को केवल अपने विषय तक सीमित न रहकर पेटेंट, पुस्तक लेखन और नवाचार गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। संवाद