फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पैरामेडिकल इंटर्न छात्रों का धरना जारी

Mon, 21 Sep 2026 05:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। स्टाइपेंड की मांग को लेकर आंदोलित पैरामेडिकल इंटर्न छात्रों का धरना आंदोलन छठे दिन भी जारी रहा। इस दौरान पैरामेडिकल प्रभारी ने आंदोलित छात्रों से वार्ता की लेकिन छात्र नहीं माने और आंदोलन जारी रखने पर अड़े रहे। छात्रों का कहना है कि जब तक मांग नहीं मानी जाती आंदोलन जारी रहेगा। दूसरी ओर मेडिकल कालेज के प्राचार्य डाॅ. सीएमएस रावत का कहना है कि आंदोलित छात्रों की मांग के संबंध में प्रस्ताव निदेशालय को भेजा गया है। जितने दिन आंदोलन करेंगे उतना इंटर्नशिप देर से होगी। यदि इंटर्न के अलावा कोई छात्र इस आंदोलन में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें