पंकज ने मुक्केबाजी में जीता स्वर्ण पदक
श्रीनगर। राजस्थान विवि भरतपुर में खेलों इंडिया अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता में गढ़वाल विवि के छात्र पंकज सिंह ने परचम लहराया है। मुक्केबाजी के 57 किलोग्राम भार वर्ग में विवि के मुक्केबाज पंकज सिंह रिलकोटिया ने पंजाब विवि के अक्षत को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। पंकज की इस उपलब्धि की सूचना पर गढ़वाल विवि के खेल विभाग सहित पूरे परिसर में खुशी की लहर है। संवाद