राजकीय महाविद्यालय पाबौ में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं।- कॉलेज।
पौड़ी। राजकीय महाविद्यालय पाबौ में बुधवार को वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर पंकज कुमार को स्टूडेंट ऑफ द ईयर जबकि नवीन सिंह नेगी और वंशिका को स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य भरत रावत ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे आयोजनों में भागीदारी से छात्रों के व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है। इस मौके पर छात्रों ने जीतू बगड़वाल की लोकगाथा पर आधारित नाट्य-नृत्य प्रस्तुत किया। बीए की छात्राओं ने जय हो कुमाऊं, जय हो गढ़वाल गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी, जबकि बीए एवं बीकॉम के छात्रों ने पारंपरिक जागर नृत्य प्रस्तुत कर लोक संस्कृति की झलक दिखाई। मौके पर विमल नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी, प्रो. सत्य प्रकाश शर्मा, डॉ. गणेश चंद, डॉ. रजनी बाला, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. सरिता आदि मौजूद रहे। संवाद