श्रीनगर। राजस्थान विवि भरतपुर में खेलो इंडिया अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता में गढ़वाल केंद्रीय विवि के छात्र पंकज सिंह रिलकोटिया ने मुक्केबाजी में 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इस पर विवि के अधिकारियों की ओर से पंकज का सम्मान किया गया। विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसांई ने बताया कि विवि के लिए यह गौरव का क्षण है। इस मौके पर क्रीड़ा सचिव वंदना डोभाल, डाॅ. मोहित सिंह बिष्ट, खेल सहायक निदेशक डाॅ. मुकुल पंत, सुदीप कुमार, सौरभ नेगी आदि मौजूद रहे।