फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पांडे दंपती को मिला उस्ताद बिस्मिल्ला युवा पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर क्षेत्र के पांडे दंपती को उस्ताद बिस्मिल्ला युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। डॉ़ संजय पांडे व डॉ़ लता पांडे को लोक गीतों को संरक्षित एवं संवर्धन करने के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह पुरस्कार दिया। पारंपरिक लोक गायन में वर्ष 2022-23 के लिए श्रीनगर गढ़वाल के डॉ़ संजय दत्त पांडे और डॉ लता तिवारी पांडे का चयन पुरस्कार के लिए हुआ था। पुरस्कारों की घोषणा इस वर्ष मार्च में की गई थी। डॉ. संजय पांडे गढ़वाल विश्वविद्यालय के लोक संस्कृति एवं निष्पादन केंद्र में कार्यरत हैं, जबकि उनकी पत्नी डॉ़ लता पांडे नगर क्षेत्र के सरकारी विद्यालय में शिक्षिका हैं। दोनों लंबे समय स+े लोक गीतों व मांगल गीतों को संरक्षण में कार्य कर रहे हैं। इसी वर्ष दोनों का चयन दूरदर्शन आकाशवाणी स+े भी ए ग्रेड गायकों की श्रेणी में भी हुआ है। डॉ़ संजय पांडे ने बताया कि वह विगत 20 वर्षों स+े लगातार उत्तराखंड के पारंपरिक लोक संगीत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें