फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैठाणी के बॉक्सर जयदीप का श्रीनगर में स्वागत

विज्ञापन
श्रीनगर में बॉक्सिंग चैंपनशिप के सिल्वर मेडल विजेता जयदीप का स्वागत करते भाजयुमो कार्यकर्ता। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल करने वाले पौड़ी के मुक्केबाज जयदीप रावत का भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पौड़ी के पैठाणी गांव निवासी 21 वर्षीय जयदीप रावत वर्तमान में भारतीय सेना में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने गत 20 से 30 अगस्त तक दुबई में आयोजित यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर रजत पदक हासिल किया था। इस उपलब्धि पर सेना ने उनको हवलदार पद पर भी पदोन्नत किया है। इससे पूर्व वह यूथ नेशनल चैंपियनशिप 2021 में गोल्ड पदक हासिल कर चुके हैं। एशियन चैंपियनशिप दुबई-2019 में रजत, ब्रोनमिस्जा मेमोरियल इंटरनेशनल हंगरी-2019 में कांस्य पदक, जूनियर नेशनल कप सर्बिया-2109 में रजत पदक और खेलो इंडिया-2020 में स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, नपा सभासद विनीत पोस्ती, सूरज व विभोर बहुगुणा, भाजयुमो कार्यकर्ता अरुण रावत आदि मौैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें