श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर में रविवार को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा शाखा की सात दिसंबर को होने वाली पदयात्रा के लिए समीक्षा बैठक की गई। बैठक में पदयात्रा को प्रभावशाली बनाने के लिए चर्चा की गई। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजीव उनियाल ने कहा कि सात दिसंबर को रामलीला मैदान कीर्तिनगर से धारी देवी तक निकलने वाली पदयात्रा में राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडलों तथा विभिन्न जिला स्तर कार्यकारिणियों के सहयोग से निकाली जाएगी। उन्होंने सभी से पदयात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में हिमांशु कुंवर, प्रमोद चौहान, ऋषि कुमार सिंह, अनिल भट्ट, भगवती प्रसाद, चंद्रशेखर उनियाल आदि मौजूद रहे।