फोटो
पाबौ। चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस इन दिनों सघन चेकिंग अभियान चला रही है। एसएसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देशों के बाद पुलिस की ओर से बाहरी मजदूरों, फड़ फेरी वालों व किरायेदारों का सत्यापन किया जा रहा है। चौकी प्रभारी नवीन पुरोहित ने बताया कि बीते जून माह से लेकर अभी तक सौ से अधिक बाहरी लोगोंं के सत्यापन किए गए। फिलहाल बिना सत्यापन के किरायेदार रखने का मामले सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों का सत्यापन नहीं कराने वाले भवनस्वामियों व ठेकेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बारूदत्त शर्मा और रविंद्र भट्ट आदि शामिल रहे। संवाद