फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: अस्पताल को दिए दीं ऑक्सीजन कैन

Tue, 19 May 2026 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। केदारनाथ की यात्रा पर महाराष्ट्र से आई महिला यात्री तोषी चौधरी ने मानवता और सेवा का उदाहरण पेश किया। यात्रा पूरी होने के बाद उन्होंने अपने पास बची तीन पोर्टेबल, हल्की और डिस्पोजेबल ऑक्सीजन कैन बेस अस्पताल में दे दीं। महिला यात्री ने बताया कि केदारनाथ जैसे उच्च हिमालयी क्षेत्र में ऑक्सीजन की कमी रहती है। इसी को देखते हुए वे अपने साथ पोर्टेबल ऑक्सीजन कैन लेकर आई थीं। मगर अब यह बच गईं तो श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल पहुंचकर तीनों ऑक्सीजन कैन अस्पताल के सुरक्षा सुपरवाइजर को सौंप दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें