फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: श्रीनगर में शुरू हुआ आउटलेट केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव श्रीनगर मेंं परंपरागत उत्पादों के विपणन के लिए आउटलेट केंद्र शुरू कर दिया गया है। इसका उद्घाटन उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री गणेश जोशी ने ऑनलाइन किया।
विज्ञापन




जिला उद्यान अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार तिवाड़ी ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रदेश में 12 विपणन केंद्र खोले जा रहे हैं जिसमें पौड़ी व हरिद्वार में एक-एक, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी व देहरादून में दो-दो केंद्रों की स्थापना की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों के माध्यम से जहां स्वयं सहायता समूह, प्रगतिशील किसानों व अन्य लोगों को अपने उत्पादों को विपणन की सुविधा मिलेगी वहीं किसानों को उनके उत्पादों का सही मूल्य मिल सकेगा। इस मौके पर उद्यान विशेषज्ञ कोटद्वार प्रभाकर सिंह, अपर खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी एमआर छिमटवाल, प्रधानाचार्य सुनील कुमार नवानी, ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक पुरुषोत्तम बडोनी, बीएल आर्य आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें