फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्विज व साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत खेल विभाग व युवा कल्याण विभाग की ओर से 28 सितंबर को क्विज व 29 को साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंगयाल ने बताया कि खेल व युवा कल्याण विभाग की ओर से 28 सितंबर को 11 बजे इंडोर क्रीड़ा हाल में 18 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष व महिलाओं की क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 29 सितंबर को 18 से अधिक आयु वर्ग के पुरुष व महिलाओं की साइकिल रैली सुबह 9 बजे से कंडोलिया से घुड़दौड़ी व वापस कंडोलिया तक आयोजित की जाएगी। बताया कि प्रतिभागियों को साइकिल स्वयं लानी होगी। प्रतियोगिता में प्रवेश निशुल्क होगा। प्रतिभागियों को अपना आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी 27 सितंबर तक खेल विभाग में पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें