जम्मू। जम्मू यूनिवर्सिटी (जेयू) ने सभी डायरेक्टर्स, विभाग के अध्यक्षों, ऑफसाइट कैंपसेस, डायरेक्टोरेट और सभी असिस्टेंट रजिस्ट्रार स्तर के आफिसरों को वर्किंग दिनों में दफ्तरों और विभागों में जाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही कहा कि जिन अधिकारियों को दफ्तर आने की जरूरत नहीं है वे घरों से ही काम करें और फोन के माध्यम से अपने संबंधित विभागों से जुड़े रहें। यूनिवर्सिटी ने प्रशासन द्वारा जारी लॉकडाउन के सभी नियमों का पालन करने और सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखने को कहा है।