फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मांडाकोटी के पास नदी में खनन का विरोध

Sun, 05 Apr 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। विकास खंड के ग्राम पंचायत घिल्डियाल गांव के ग्रामीणों ने मांडाकोटी के समीप अलकनंदा नदी में खनन का विरोध किया। रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अलकनंदा नदी के तट पर पहुंचकर खनन कार्य पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि नदी तट पर खनन से उनके गांव सहित आसपास की बस्तियों को खतरा हो रहा है। साथ ही चारापत्ती का संकट भी हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में खनन पर रोक लगाने की मांग की। ग्राम प्रधान मंजू देवी रावत ने बताया कि सोमवार को खनन के विरोध में एसडीएम कीर्तिनगर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें