फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गढ़वाल विवि में मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा केंद्र की होगी स्थापना

Thu, 23 Apr 2026 07:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा केंद्र की स्थापना को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह निर्णय विश्वविद्यालय विद्या परिषद की 24वीं बैठक की अनुशंसा तथा कार्यपरिषद की 32वीं बैठक से अनुमोदन के बाद लिया गया। विवि के कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी ने बताया कि केंद्र की स्थापना विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मुक्त एवं दूरस्थ ज्ञान अर्जन कार्यक्रम एवं ऑनलाइन कार्यक्रम विनियम 2020 के प्रावधानों के अनुरूप की गई है। केंद्र इन विनियमों में निर्धारित दिशा-निर्देशों और मानकों के अनुसार कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा केंद्र की स्थापना से छात्रों को विभिन्न विषयों में दूरस्थ शिक्षा के द्वार खुलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें