पौड़ी। नगर पालिका पौड़ी को ओएनजीसी ने सीएसआर मद से जरूरी उपकरण भेंट किए हैं। ओएनजीसी ने दो वाटर टैंक, पांच फाॅगिंग मशीनें, 40 कूड़ा उठाने की हाथ ठेली, 5 कंप्यूटर, 200 रिफ्लेटिंग जैकेट,100 ग्रास कटर तलवार, 200 सफाई साथियों हेतु मेडिकल किट आदि पालिकाध्यक्ष को सौंपे। नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ओएनजीसी के प्रधान मानव संसाधन सेवाएं नीरज कुमार शर्मा और प्रभारी सीएसआर चंदन सुशील साजन ने पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी को यह उपकरण भेंट किए। इस मौके पर एलमोहन लखेडा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, उत्तम रावत, कुलदीप चौहान आदि शमिल रहे।