देवप्रयाग। देवप्रयाग के भुइट में शराब का ठेका हटाने की मांग के लिए महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। 15 मार्च को शुरू हुए इस आंदोलन के अब 30 दिन पूरे हो गए हैं। पिछले एक महीने में कई बार पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई लेकिन महिलाएं टस से मस नहीं हुईं। महिलाओं ने कहा कि सरकार उनकी मांगों की उपेक्षा कर रही है। जब तक आबकारी विभाग ठेके को यहां से हटाने का लिखित आदेश जारी नहीं कर देता आंदोलन जारी रहेगा। यदि स्थिति रही तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य पुष्प रावत और क्षेत्र पंचायत सदस्य सीताराम के नेतृत्व में अब कैलाशी देवी, सुनीता देवी, जगदम्बा देवी, ऊषा देवी, विमला देवी आदि महिलाएं क्रमिक अनशन पर बैठी रहीं। संवाद