विश्व योग दिवस पर गढ़वाल विवि के योग विभाग और बिड़ला परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से ऑनलाइन शिविर आयोजित किया गया। इसमें एक लाख से अधिक लोगों ने प्रतिभाग कर योग के महत्व को समझा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि कोरोना काल की कठिन परिस्थितियों में हर व्यक्ति को स्वस्थ जीवन और मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए घर में योग करना जरूरी है। शिक्षा विभाग के संकायाध्यक्ष प्रो. एसएस रावत ने 11 मई से शुरू हुए कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। योग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनुजा रावत ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताया। वहीं दूसरी ओर बिड़ला परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 60 स्वयं सेवियों ने प्रतिभाग किया।