फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: शाॅपिंग माॅल खोलने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Sep 2023 03:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद भेजा जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। शाॅपिंग माॅल खोलने के नाम पर आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को पैठाणी पुलिस ने हैदराबाद के तेलंगाना से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बीते 26 अप्रैल को ग्राम डाग, पैठाणी निवासी राजेंद्र सिंह रौथाण ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि मेजोन मार्ट (शॉपिंग मॉल) खोलने के नाम पर बॉबी चौधरी, हरेंद्र व संदीप ने उनसे आठ लाख 47 हजार की धनराशि ली थी लेकिन आज तक उन्होंने मार्ट खोलकर नहीं दिया। बताया कि रकम लेने के बाद उन्होंने संपर्क करना भी बंद कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर धोखाधड़ी के आरोप में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब जांच पड़ताल के बाद वी वारंट जारी कर आरोपी बॉबी चौधरी निवासी ग्राम सिंद्धावली, थाना कंकरखेड़ा, जिला-मेरठ, यूपी को हैदराबाद के तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। बताया कि मामले में अन्य आरोपी हरेंद्र व संदीप की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें