फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: अधिकारी-कर्मचारियों ने 50 किलो पिरुल किया एकत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


पौड़ी। पौड़ी में डीएम डाॅ. आशीष चौहान ने पिरुल एकत्रीकरण अभियान को व्यापक रूप दिया है। उनके नेतृत्व में अधिकारी-कर्मचारी पिरुल एकत्र कर रहे हैं। रविवार को अधिकारी-कर्मचारियों ने विकास खंड पौड़ी कार्यालय परिसर में 60 किलो पिरुल एकत्र किया था। इस रविवार को डीएम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने 50 किलो पिरुल एकत्र किया।रविवार को डीएम के नेतृत्व में जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों ने रांसी स्टेडियम के पास जंगल में फैले पिरुल (चीड़ की सूखी पत्तियां) एकत्रीकरण का व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने 50 किलो पिरूल एकत्र किया। डीएम पौड़ी ने कहा जब जंगल जलते हैं, तो केवल पेड़, जीव-जंतु ही नहीं, बल्कि एक पूरा जीवन चक्र नष्ट हो जाता है। जंगल में आग लगने में पिरुल बड़ा सहायक होता है। लेकिन अब इस पिरुल को एकत्र करके पर्यावरण संरक्षण में सभी का सहयोग अहम है। इस मौके पर डीडीओ मनविंदर कौर, सीएओ विकेश कुमार यादव, सीवीओ डाॅ. विशाल शर्मा, डीएसओ अरुण वर्मा, डीटीवीओ केएस नेगी, डीएसडब्ल्यूओ रोहित सिंह, खनन अधिकारी राहुल नेगी और तहसीलदार दीवान सिंह राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें