फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश प्राप्त कर्मचारियों ने मासिक कटौती पर जताई आपत्ति, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगों का ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि अटल आयुष्मान योजना के तहत पेंशनर्स/ पारिवारिक पेंशनर्स और सेवारत कर्मचारियों के वेतन से समान रूप से मासिक कटौती की जा रही है। जोकि न्याय संगत नहीं है। संगठन के अध्यक्ष शंकर सिंह पटवाल व सचिव गजेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री से सेवारत कर्मचारियों की तुलना में पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनरों से 50 फीसदी ही कटौती की जाने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर 20 अक्तूबर तक समस्या का समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में वेताल सिंह नेगी, शिवचरण रावत, गिरीश बहुगुणा, द्वारिका प्रसाद, अनुसूया प्रसाद पांडे, वीपी सती व गजेंद्र सिंह रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें