श्रीनगर। सीवर और पेयजल संबंधी शिकायत के लिए जल संस्थान पौड़ी ने नंबर जारी किए गए हैं। अब उपभोक्ता इन नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। विभाग द्वारा शिकायत के लिए 01368-222015, कंट्रोल रूम-01368-222033, टोल-फ्री हेल्पलाइन- 18001804100 जारी किए गए हैं। विभाग के जेई आयुष कंडारी ने बताया कि कई बार कार्य के दौरान फोन नहीं उठा पाने, नेटवर्क से बाहर होने पर उपभोक्ता को अपनी शिकायत करने में असुविधा होती है। ऐसी स्थिति में विभाग द्वारा जारी नंबरों पर उपभोक्ता अब सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे, जिससे समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सकेगा।