जीजीआईसी श्रीनगर में एनएसएस का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर छात्राओं की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. ओके बेलवाल, प्रभारी प्रधानाचार्य मीना गैरोला व कार्यक्रम अधिकारी सरिता उनियाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में अंतरा, पुष्पा रानी, कविता, कनिका, सानिया व सोनम आदि ने सहयोग किया। उधर रुद्रप्रयाग में कार्यक्रम अधिकारी एमएस बिष्ट ने स्वयं सेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना और उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी।
वहीं, राजकीय शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष एसएस पंवार ने कहा कि एनएसएस ऐसी संस्था है जो राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्धारित करती है। इस मौके पर प्रमोद कोहली, बलवंत लाल, गजेंद्र सिंह नेगी, अरमान कुमार, मयंक रौथाण, जाहनवी रावत, अनुराधा पायल, अमीषा आकाश, रघुवीर, मानसी, अनुष्का खुशी, प्रिया, अतुल देव, सृष्टि मौजूद थे।
नई टिहरी /थत्यूड़। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में एनएसएस इकाई की पहल पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अर्पणा सिंह, डाॅ. आरएल डंगवाल, प्रो. सुबोध कुमार आदि उपस्थित रहे। दूसरी ओर, राजकीय इंटर कॉलेज मरोड़ा सकलाना में स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शरद चंद्र बडोनी, इंद्रदेव वशिष्ठ, गिरीश चंद्र कोठियाल, प्रतिमा, ज्योति, अंकिता, राधिका उपस्थित रही। इधर, अजय भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट चमियाला के स्वयं सेवियों ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र दत्त मैठाणी, मुरलीधर जोशी, बाल गोविंद थपलियाल, संजय बगियाल उपस्थित रहे।