विभिन्न प्रदेशों से अपने घरों को लौट रहे प्रवासियों को अब तहसील मुख्यालयों में क्वारंटीन किया जाएगा। इसके लिए श्रीनगर क्षेत्र में 14, देवप्रयाग में पांच और कीर्तिनगर में एक क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। तहसील प्रशासन अभी भी अन्य स्कूल, होटल, लॉज और भवनों की तलाश कर रहा है। पांच दिन पूर्व विकासखंड कीर्तिनगर के लोस्तु बडियारगढ़ क्षेत्र में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति के मिलने के बाद जिलाधिकारी ने देवप्रयाग और कीर्तिनगर तहसील में क्वारंटीन सेंटर बनाए जाने के निर्देश जारी किए है, जिसके तहत क्वारंटीन सेंटर बनाए जा रहे है। इन सेंटरों में क्वारंटीन किए गए लोगों को अव्यवस्थाओं से भी नहीं जूझना पड़ेेगा। संवाद