फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

222 अतिक्रमणकारियों को जारी किए नोटिस

सार

इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन खुद अतिक्रमण हटवाएगा।जिला मुख्यालय में स्थानीय प्रशासन, नगर पालिका प्रशासन, लोनिवि एनएच खंड श्रीनगर, लोनिवि प्रांतीय खंड पौड़ी की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण चिह्नित करने के लिए निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रेमनगर से बुआखाल तक एनएच लोनिवि खंड श्रीनगर ने 101, लोनिवि प्रांतीय खंड पौड़ी ने माल रोड, सिविल लाइन, सर्किट हाउस, कंडोलिया रोड सहित अन्य क्षेत्रों में 70 और नगर पालिका प्रशासन पौड़ी ने धारा रोड, अपर बाजार क्षेत्र में 51 अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए हैं। ईओ बिष्ट ने बताया कि अतिक्रमणकारियों की ओर से अतिक्रमण नहीं हटाने पर निर्धारित समय सीमा के बाद प्रशासन की संयुक्त टीम अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया और 222 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए। टीम ने अतिक्रमणकारियों को 24 सितंबर तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन खुद अतिक्रमण हटवाएगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में स्थानीय प्रशासन, नगर पालिका प्रशासन, लोनिवि एनएच खंड श्रीनगर, लोनिवि प्रांतीय खंड पौड़ी की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण चिह्नित करने के लिए निरीक्षण किया। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि श्रीनगर-पौड़ी-कोटद्वार-मेरठ हाईवे पर प्रेमनगर, मुख्यालय पौड़ी से होते हुए बुआखाल, माल रोड, कंडोलिया रोड, सर्किट हाउस, धारा रोड, अपर बाजार में 222 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर 24 सितंबर तक अतिक्रमण खुद हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रेमनगर से बुआखाल तक एनएच लोनिवि खंड श्रीनगर ने 101, लोनिवि प्रांतीय खंड पौड़ी ने माल रोड, सिविल लाइन, सर्किट हाउस, कंडोलिया रोड सहित अन्य क्षेत्रों में 70 और नगर पालिका प्रशासन पौड़ी ने धारा रोड, अपर बाजार क्षेत्र में 51 अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिए हैं। ईओ बिष्ट ने बताया कि अतिक्रमणकारियों की ओर से अतिक्रमण नहीं हटाने पर निर्धारित समय सीमा के बाद प्रशासन की संयुक्त टीम अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें