श्रीनगर। नेशनल मेडिको ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) की ओर से बदरीनाथ मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों की सफाई के प्रति लोगों को जागरूक कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। एनएमओ वीसीएसजी यूनिट के संरक्षक एवं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना के मार्गदर्शन में आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में कूड़ा एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया। मौके पर डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. कैलाश गैरोला, जतिन फुलेरा, ओम नौटियाल, प्रत्यक्ष प्रताप सिंह, उत्कर्ष थपलियाल, ऋषभ भिलंगवाल, अंकित भट्ट, हार्दिक पंत, आदित्य पचौरी और सौरभ आदि मौजूद रहे। संवाद