जम्मू। स्कूल शिक्षा विभाग सोमवार छह जुलाई से रेडियो के माध्यम से बच्चों को पढ़ाएगा। इसके लिए नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए रेडियो पर क्लास लगाने के लिए विषयों की सूची भी तैयार कर ली है। यह कक्षाएं 11 जुलाई तक चलेंगी। इनमें सांइस और सोशल साइंस विषयों को पढ़ाया जाएगा। हर दिन चार क्लासें लगेंगी, जिनमें दो नौवीं और दो दसवीं कक्षा के लिए होंगी। इनका लाइव प्रसारण रेडियो की विभिन्न फ्रीक्वेंसी पर सुबह 10:20 से दोपहर 12:20 बजे तक होगी। गौर हो कि कोरोना संक्रमण के कारण शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई बाधित हो रही है। इसके लिए शिक्षा विभाग बच्चों को ऑनलाइन कक्षाएं लगाकर पढ़ा रहा है।
इन फ्रीक्वेंसी पर होगा प्रसारण
नौशहरा मीटर एम v®}~ KHZ, FM 102.6 MHz
राजौरी मीटर FM 101.9 MHz,
पटनीटॉप मीटर FM 103.1 MHz,
उधमपुर मीटर FM 103.7 MHz
प्रसार भारती एप newsonair पर भी सुना जा सकता है।
इन विषयों पर लगेंगी क्लासें
दिन कक्षा सब्जेक्ट विषय
सोमवार नौवीं साइंस फोर्स एंड लॉ मोशन पार्ट-1
नौवीं साइंस फोर्स एंड लॉ मोशन पार्ट-2
दसवीं सोशल साइंस दा मेकिंग ऑफ ग्लोबल वार्ड पार्ट-1
दसवीं सोशल साइंस दा मेकिंग ऑफ ग्लोबल वार्ड पार्ट-2
मंगलवार नौवी साइंस फोर्स एंड लॉ ऑफ मोशन पार्ट-3
नौवीं साइंस फोर्स एंड लॉ ऑफ मोशन पार्ट -4
दसवीं सोशल साइंस जेंडर, रिलिजन एंड कास्ट
दसवीं सोशल साइंस एग्रीकल्चर पार्ट-1
बुधवार नौवी सोशल साइंस मनी एंड बैंकिंग पार्ट-1
नौवीं सोशल साइंस मनी एंड बैंकिंग पार्ट -2
दसवीं साइंस लाइट पार्ट 1
दसवीं साइंस लाइट पार्ट -2वीरवार
वीरवार नौवीं सोशल साइंस इलेक्टरोल पोलिटक्स पार्ट 1
नौवीं सोशल साइंस इलेक्टरोल पोलिटक्स पार्ट 2
दसवीं सांइस पीरियोडिक क्लासिफिकेशन आफ एलिमेंट 1
दसवीं सांइस पीरियोडिक क्लासिफिकेशन आफ एलिमेंट 2
शु्क्रवार नौवीं सोशल साइंस ड्रेनेज पार्ट - 1
नौवीं सोशल साइंस ड्रेनेज पार्ट - 2
दसवी साइंस हुमन आई पार्ट 1
दसवीं साइंस हुमल आई पार्ट -2
शनिवार नौवीं सोशल साइंस ड्रेनेज पार्ट - 3
नौवीं सोशल साइंस ड्रेनेज पार्ट - 4
दसवीं साइंस हुमन आई पार्ट 3
दसवीं साइंस काबर्न एंड इट्स कंपाउंड