फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: रेडक्रॉस दिवस पर नौ ने किया रक्तदान, 19 ने पंजीकरण करवाए

Fri, 08 May 2026 04:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान ​शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देते सीएमओ। संवाद
विज्ञापन
पौड़ी/थलीसैंण। विश्व रेडक्रॉस दिवस पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की संयुक्त पहल पर रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर में नौ ने रक्तदान जबकि 19 लोगों ने पंजीकरण करवाया। जिला अस्पताल में आयोजित शिविर का उद्घाटन डीएलएसए सचिव/सिविल जज नाजिश कलीम ने किया। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना और उद्देश्यों पर रोशनी डाली। कहा कि रेडक्रॉस का लक्ष्य मानव सेवा और जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाना है। कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और युवाओं को आगे आकर समय समय पर रक्तदान करना चाहिए। सीएमओ डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने कहा कि 18 से 60 आयुवर्ग का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। स्वैच्छिक रक्तदान से मरीजों को समय पर उपचार मिलने में मदद मिलती है। वहीं थलीसैंण के राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी में स्वास्थ्य ही सेवा के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। शिक्षाविदों ने मानवता और रेड क्रॉस के इतिहास की छात्राें को विस्तार से जानकारियां दीं। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. डॉ. विजय कुमार अग्रवाल, डॉ. पुनीत वर्मा, पीएमएस डॉ. एलडी सेमवाल, डीईओ माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, केसर सिंह असवाल, प्रदीप रावत, दीपक खनसूली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें