फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

Fri, 13 Mar 2026 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा ने दिलावाई शपथ
विज्ञापन

पौड़ी। उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन शाखा का शुक्रवार को शपथ ग्रहण आयोजित किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। सभी ने कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना अपनी प्राथमिकता बताया। सीएमओ कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा ने पौड़ी शाखा के जनपद अध्यक्ष सीताराम पोखरियाल, सचिव दीपक गोडियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ नौटियाल, उपाध्यक्ष कमल धस्माना, कोषाध्यक्ष अंकित कठैत, संगठन मंत्री संजय सिंह, भावना नेगी, संयुक्त मंत्री प्राची बडोनी, कामनी रावत, संदीप भट्ट और विकास रावत को शपथ दिलाई। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली सहित कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में सीएमओ डाॅ.शिवमोहन शुक्ला , संजय नेगी, राकेश रावत, रेवती नंदन, अभिषेक , महेश गिरी, अंकित भट्ट, भवान सिंह, जसपाल रावत, एसएसी बड़थ्वाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें