फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: हिंसरियाखाल में नई योजना से सुचारु हो पेयजल आपूर्ति

Mon, 09 Mar 2026 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। हिंसरियाखाल क्षेत्र के लोगों ने लक्षमोली-हडिमधार पेयजल पुनर्गठन योजना से क्षेत्र में जल्द आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि योजना का ट्रायल शुरू किया गया था लेकिन अभी तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है। कहा पुराने टैंक से ही अभी पानी की अनियमित आपूर्ति हो रही है। सौडू के पूर्व प्रधान वीरेंद्र बंगवाल ने कहा कि पेयजल निगम अपनी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर फिल्टर टैंक तक पर्याप्त पानी पहुंचाए। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नरेश पाल ने कहा कि अभी पुराने इंटेक वेल से ही आपूर्ति की जा रही है। नए इंटेक वेल से पूरा पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें