श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर में मंगलवार को राजभाषा प्रकोष्ठ की ओर से हिंदी तिमाही प्रगति रिपोर्ट में उचित प्रतिष्टि विषय पर एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर विवि के कुलपति प्रो. रौथाण ने राजभाषा प्रकोष्ठ के लिए एक एआई आधारित मशीन लर्निंग सॉफ्टवेयर का प्रयोग करने की जरूरत बताई, जिससे आंकड़ों में गड़बड़ी न हो। कुलसचिव प्रो. राकेश ढोडी ने राजभाषा अधिनियम 1976 के प्रावधानों के पालन हेतु सुझाव दिए। वित्त अधिकारी डाॅ. संजय ध्यानी ने सभी को हिंदी में हस्ताक्षर करने को प्रेरित किया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान, देहरादून के अनुवाद अधिकारी यशपाल सिंह बिष्ट ने विवि के कर्मचारियों को प्रगति रिपोर्ट में प्रयुक्त महत्वपूर्ण शब्दावली, राज्यों का क्षेत्रवार वर्गीकरण, पत्राचार लक्ष्य, नवीन प्रपत्र आदि विषयों पर कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया। मौके पर राजभाषा प्रकोष्ठ की समन्वयक प्रो. गुड्डी बिष्ट पंवार, डॉ. सविता मैठाणी, ईश्वर प्रसाद, सुरेंद्र असवाल, एसएम सेमवाल, साहब सिंह चौहान, हर्षमणि थपलियाल आदि मौजूद रहे।