पाबौ। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा नमामि गंगे व स्वच्छ भारत मिशन पूरे देश व प्रदेश में अभियान के रूप में चला जा रहा है। इससे हर गांव, हर कस्बे व हर मुखिया बाजार को साफ-स्वच्छ रखने का संकल्प लिया जा रहा है मगर इसके विपरीत जनपद पौड़ी के विकासखंड पाबौ में मुख्य बाजार के कूड़े का निस्तारण नयार नदी के तट पर ही किया जा रहा है जो केंद्र सरकार की नमामि गंगा योजना की पोल खोलता है। केंद्र सरकार द्वारा नदियों को साफ व स्वच्छ रखने के लिए करोड़ों का बजट लगाया जा रहा है मगर यह बजट विकासखंड पाबौ में नहीं दिखाई पड़ रहा है। क्योंकि कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था न होने के कारण मुख्य बाजार के कूड़े को नयार नदी के निकट ही डंप किया जा रहा है और यह कूड़ा आज से नहीं बल्कि कई सालों से यहां पर डंप किया जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख पाबौ डॉ. रजनी रावत ने बताया कि यह गंभीर विषय है कि कूड़ा नायर नदी के तट पर डंप किया जा रहा है। लोगों को कूड़ा न फेंकने के लिए जागरूक किया जाएगा। संवाद