फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बिड़ला परिसर में राष्ट्रीय सम्मेलन सात को

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की ओर से सात दिसंबर को गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर स्थित एसीएल हॉल में विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों का अभाव-शिक्षा की सबसे बड़ी चुनौती विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। अहमदाबाद से पहुंची बीके ममता शर्मा ने बताया कि यह सम्मेलन नीति निर्माताओं, शिक्षकों और शोधकर्ताओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षानीति 2020 की दृष्टि के अनुरूप है। इसके बाद माउंट आबू में भी 24 से 28 अप्रैल तक शिक्षा पर कार्यशाला रखी गई है। बताया कि सम्मेलन में गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह कार्यक्रम के अध्यक्ष होंगे। जबकि विधानसभाध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी मुख्य अतिथि, केंद्रीय संस्कृत विवि, श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के निदेशक प्रो. पीवीबी सुब्रमण्यम विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें