श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र उफल्डा में फसलों के लिए अच्छी बारिश और सुख समृद्धि की कामना से नागराजा मंदिर में पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर नए गेहूं के आटे से सवा मन (40 किलो) का एक रोट बनाकर उसे नागराजा को चढ़ाया गया व भक्तों को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। प्राचीन समय से चली आ रही परंपरा के तहत शुक्रवार को उफल्डा और आसपास के गांव के लोगों ने नागराजा देवता की पूजा की। सुबह 10 बजे से गांव के बीच स्थित नागराजा मंदिर में 40 किलो आटे को गूंथा गया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में रोट पकाने के लिए उपले और लकड़ियों में आग जलाई गई। इसके बाद बनाए गए रोट को अंगारों से ढक दिया गया। इस दौरान ढोल-दमांऊ की थाप पर पश्वाओं पर देवता भी अवतरित हुए। संवाद