पौड़ी। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 11 विकासखंडों में 26 सितंबर से 17 अक्तूबर तक बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। 26 सितंबर को कोट, 28 सितंबर को पाबौ, एक अक्तूबर को पोखड़ा, तीन को थलीसैंण, छह को बीरोंखाल, 10 को द्वारीखाल, 13 को दुगड्डा, 14 को जयहरीखाल, 15 को कल्जीखाल, 16 को खिर्सू और 17 अक्तूबर को रिखणीखाल में शिविर लगाया जाएगा। सीडीओ अशोक जोशी ने बताया कि शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को शिविरों में आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। संवाद