फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवप्रयाग-टिहरी मोटर मार्ग का पुस्ता धंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय के नजदीक टिहरी-देवप्रयाग और हिंडोलाखाल मोटर मार्ग का पुस्ता को धंस गया है। वाहन चालक जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण मंगलवार को तहसील मुख्यालय के नजदीक टिहरी-देवप्रयाग मोटर मार्ग का पुस्ता धंस गया। गनीमत रही कि इस दौरान इस मोटर मार्ग व इसके पास से गुजर रहे ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कोई वाहन नहीं था। ऐसे में बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं पुस्ता ढहने से लोक निर्माण विभाग और एनएच के अधिकारियों के बीच ठन गई है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हर्षवर्द्धन मैठाणी ने बताया कि पिछले साल भी यहां पर पुस्ता ढह गया था। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने पुस्ते का निर्माण करवाया था। वहीं एनएच निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता बीआर मिश्रा का कहना है कि स्थलीय निरीक्षण के बाद सीमा तय कर पुस्ता निर्माण की जिम्मेदारी तय कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें