फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

Thu, 08 Aug 2024 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के निर्देशानुसार हेमवती नंदन बहुगुणा विवि बिड़ला परिसर के सभागार में एंटी ड्रग कैम्पेन के तहत शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शिविर में श्रीनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेश जोशी ने नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों को लेकर कहा कि किसी भी प्रकार का नशा समाज को खोखला करता है। संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने कहा कि नशा एक जटिल और बहुआयामी समस्या है, जिसे प्रभावी रूप से निपटने के लिए समग्र दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली व महिला थानाध्यक्ष संध्या नेगी ने कैम्पेन में सहयोग करने को कहा। संचालन डॉ. राकेश नेगी अनंत ने किया। इस मौके पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमएस नेगी, डा. कपिल पंवार, पीएलबी सदस्य पूनम हटवाल, प्रकाश नेगी, छात्र संघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल, आंचल राणा, प्रो. आशुतोष गुप्ता, नरेश कुमार, डॉ. प्रशांत आर्य, डॉ. ममता आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें