फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मां चंडिका की दिवारा यात्रा पहुंची श्रीनगर

Thu, 05 Feb 2026 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन




श्रीनगर। जिलासू से निकली मां चंडिका की दिवारा यात्रा बृहस्पतिवार को श्रीनगर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मां की यात्रा काला रोड, गोला बाजार, गणेश बाजार और सब्जी मंडी से होते हुए हाईवे तक पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। रात्रि विश्राम के लिए यात्रा कमलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। शुक्रवार को यात्रा गंगा स्नान के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार जाएगी। इसके बाद यात्रा उत्तरकाशी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना होगी। इस मौके पर पुजारी द्वारिका प्रसाद तिवाड़ी, हरिबल्लभ सती, आचार्य प्रवेश खाली, दिलबर सिंह चौहान, ईश्वर सिंह राणा, राजेंद्र सिंह रावत, संदीप चौहान और धीरेंद्र राणा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें