फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: शिविर में अधिकांश शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

Sat, 03 Jan 2026 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
थलीसैंण। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत शनिवार को ब्लॉक सभागार में (न्याय पंचायत ब्यासी) बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रीय लोगों ने कुल आठ शिकायतें दर्ज कराईं जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर किया गया। वहीं 167 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और 59 लोगों को योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर की अध्यक्षता डीएफओ सिविल एवं सोयम पवन नेगी ने की। उन्होंने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बाल विकास, वन, कृषि, उद्यान, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, पशुपालन, राजस्व सहित 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी टीकाराम, नोडल अधिकारी शिविर सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें