फोटो
श्रीनगर। ईदगाह के समीप लोगों के बैठने की सुविधा के लिए नगर निगम की ओर से लगाई गई लोहे की बेंच को शरारती तत्वों ने उखाड़ दिया। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। मयंक, रोहन और गोविंद ने नगर निगम से जल्द बेंच को दोबारा लगवाने और घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक सुविधा के लिए लगाई गई बेंच को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि कुमार पंवार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि बेंच उखाड़े जाने की बात सामने आई है तो मामले को लेकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद