फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रैली से दिया फिट इंडिया का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय पौड़ी में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली कंडोलिया थीप पार्क परिसर से शुरू होकर घुड़दौड़ी से वापस कंडोलिया पार्क में संपन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने शामिल होकर फिट इंडिया का संदेश दिया। रैली को मुख्य अतिथि विधायक पौड़ी मुकेश कोली व डीएम पौड़ी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने रैली के लिए 15 साइकिल देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में पैंठाणी निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर जयदीप रावत को उनके उत्कृष्ठ खेल के लिए अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अव्वल रहे कमलेश कुमार, वैशाली, अनुज नेगी व प्रेरणा नेगी को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, जिला युवा कल्याण अधिकारी गणेश थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें