फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन फीस कम करने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुधीर जोशी ने एसडीएम श्रीनगर को ज्ञापन सौंपकर निजी विद्यालयों में लॉकडाउन के दौरान 50 फीसदी ट्यूशन फीस कम किए जाने और वार्षिक शुल्क माफ करने की मांग की है। जोशी ने कहा कि लॉकडाउन से सभी कामकाज ठप हो चुके हैं। व्यवसायी और मजदूर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। परिवारों के सम्मुख रोजी रोटी का संकट पैदा हो चुका है। ऐसे में बच्चों की स्कूल फीस जुटानी कई लोगों को भारी पड़ रही है। जोशी ने एसडीएम से मांग की है कि सभी निजी विद्यालयों को ट्यूशन फीस में 50 फीसदी की कमी करने और वार्षिक शुल्क न लिए जाने के संबंध में विद्यालय प्रबंधन के साथ बैठक कर ठोस निर्णय लिया जाय। जिससे कि इस संकट की घड़ी में गरीब अभिभावकों को राहत मिल सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें