देवप्रयाग। विधानसभा क्षेत्र की तीन प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा के युवा नेता ऋतांशु कंडारी ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सांसद से इन सभी जनसमस्याओं पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में चौरास के मढ़ी क्षेत्र का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। उन्होंने कहा कि यहां से गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में जाने वाले शाॅर्टकट रास्ते को विवि की ओर से बंद किया जा रहा है जबकि 25 वर्षों से लोग इस रास्ते का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों व स्थानीय लोगों की इस समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की। साथ ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार के लिए एक नया केंद्रीय विद्यालय खोलने व सेवारत तथा पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए आर्मी कैंटीन खोलने का मुद्दा भी उठाया गया है। संवाद