फोटो
देवप्रयाग। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की ओर से आगामी 2 नवंबर को देहरादून परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास घेराव के संबंध में देवप्रयाग में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंडलीय मंत्री राजीव उनियाल ने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि 2 नवंबर को अधिक से अधिक साथियों के साथ परेड ग्राउंड में उपस्थित हों। कहा यह लड़ाई हमारे बुढ़ापे के सहारे व सम्मान की लड़ाई है इस अवसर पर महिलाओं की ओर से मेहंदी ओपीएस कार्यक्रम चलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा सवैंधानिक अधिकार है और इसके लिए तब संघर्षरत रहेंगे जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती है। कार्यक्रम में नीतू कोहली, रंजना जुगराण, आदित्य पवार, बुद्धि सिंह, चित्रेश कुमार, कुशलनांद, अंशु बडोनी, देशराज वर्मा, नित्यानंद डोभाल, अनिल कुमार, विनय शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद