फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कॉलेजों के लिए भूमि संबंधित ज्यादातर मामले हल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने बुधवार को संभाग में नए मंजूर कालेजों के भूमि मुद्दों की समीक्षा की। संबंधित जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में बताया कि मंजूूर कालेजों के लिए भूमि संबंधित मुद्दे अधिकतर हल हो चुके हैं। कुछ एक लंबित मामलों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। अधिकतर मामलों में संबंधित अधिकारियों को कालेज निर्माण के लिए भूमि सौंपी भी जा चुकी है। मंडलायुक्त ने जिला उपायुक्तों से कहा कि सभी लंबित मामलों को तेजी से हल करें और कालेजों के निर्माण के लिए भूमि को संबंधित अधिकारियों को सौंपें। इस अवसर पर मंडलायुक्त ने जिलों में कोविड 19 के टेस्टों की सैंपलिंग क्षमता की भी जानकारी ली। उन्होंने दुकानदारों, सब्जी व फल विक्रेताओं, ट्रक चालकों व सह चालकों आदि के सैंपल लेेने के लिए भी कहा ताकि कोरोना संक्रमण को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें