फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी ने दरबार मूव में जाने वाले कर्मियों की सूची मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। दरबार मूव को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को डीजीपी दिलबाग सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। दरबार के साथ जाने वाले अफसरों और कर्मियों की सूची भी मांगी। श्रीनगर पहुंचने पर कर्मियों को पूरी तरह से सुरक्षित रखने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि जहां कर्मियों को रहना है, उन जगहों को पहले से ही सैनिटाइज किया जाए। कोविड 19 को लेकर जारी हर एक आदेश का पालन किया जा सके। इसके अलावा दरबार मूव के दौरान पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त करने के आदेश भी दिए गए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के बाद ही कर्मियों को भेजने का निर्देश दिया गया। पुलिस के कई सीनियर अफसर इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें