श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के श्रीकोट गंगानाली में 26 अक्तूबर को गवर्मेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की मासिक र्बैठक आयोजित की जाएगी। संगठन के अध्यक्ष जगदीप सिंह गुसाई ने बताया कि बैठक सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगी। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके आश्रितों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही नागराजा मंदिर के समीप विद्यामंदिर मार्ग पर स्थित सामुदायिक मिलन केंद्र में दीपावली मिलन का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। गुसाई ने संगठन से जुड़े लोगों से मासिक बैठक और दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की है।