फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पूर्व अर्द्धसैनिक बल कर्मियों की बैठक 27 को

Thu, 25 Jun 2026 03:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जनपद पौड़ी, रुद्रप्रयाग तथा तहसील देवप्रयाग, कीर्तिनगर और घनसाली क्षेत्र में निवास करने वाले पूर्व अर्द्धसैनिक बल (सीएपीएफ) कर्मियों, वीर नारियों, आश्रितों और दिव्यांग बल कर्मियों की बैठक 27 जून को होगी। बैठक का आयोजन उप महानिरीक्षक सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) श्रीनगर गढ़वाल के निर्देशन में एसएसबी कला केंद्र, सीटीसी श्रीनगर में होगा। पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन के महासचिव कीर्ति सिंह कैंतुरा ने सभी पात्र सदस्यों से बैठक में शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि जिनकी कोई मांग या सुझाव है वे 26 जून तक संगठन को उपलब्ध करा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें