फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कल्याणेश्वर मंदिर में भागीरथी कला संगम की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। भागीरथी कला संगम की बैठक श्रीनगर के कल्याणेश्वर मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में गढ़वाल क्षेत्र में गुलदार के हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। बैठक के दौरान संस्था से जुड़े नए सदस्यों का स्वागत किया गया। सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि जंगली जानवरों से परेशान ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए नियमित अभियान चलाया जाएगा। निर्देशक मदन गड़ोई द्वारा तैयार की गई लघु फिल्म ‘गौं बचावा रे’ की पटकथा भी सभी को साझा की गई। फिल्म के कलाकारों का चयन किया गया। फिल्म में पहाड़ से हो रहे पलायन, जंगली जानवरों का आतंक और ग्रामीण समस्याओं पर विशेष फोकस होगा। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र बर्थवाल, भगवती प्रसाद पुरी, रमेश चंद्र थपलियाल, भगत सिंह बिष्ट, दीनबंधु सिंह चौहान, हरेंद्र तोमर, संजय कोठारी, किशोरी नौटियाल, पदमेंद्र रावत, प्रनोद नौडियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें